![]()
पलवल के अकबरपुर नाटोल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत पाए गए हैं। इस मामले में हथीन थाना पुलिस ने वन्य जीव निरीक्षक राकेश की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन्य जीव विभाग की टीम ने मृत मोरों का मिंडोला पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया है। वन्य जीव निरीक्षक राकेश ने बताया कि उन्हें हथीन थाना की मिंडकोला पुलिस चौकी में तैनात एएसआई संजय ने फोन पर सूचना दी थी। सूचना में बताया गया था कि अकबरपुर नाटोल के जंगल में पांच मोर मृत पड़े हैं। जानकारी मिलते ही वन्य जीव विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मृत मोरों को कब्जे में लिया। जहरीले पदार्थ सेवन से मौत होने का शक पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सभी मोर की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई हो सकती है। अकबरपुर नाटोल गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनके गांव के जंगल में स्थित एक खेत में किसी बाहरी व्यक्ति ने धान की पौध लगाई हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि पौध के साथ जहर लगे गेहूं डाले गए थे, जिन्हें खाने से पांचों मोर की मौत हुई होगी। जांच अधिकारी ने धान की पौध के पास से मिले गेहूं को बतौर सैंपल जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
Source link
पलवल में खेत में मृत मिले पांच मोर:धान की पौध के साथ खेत में डाला गया जहरीला गेहूं, पुलिस ने सैंपल लिए
