Headlines

निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट लगने से मिस्त्री की मौत:काम करने के दौरान हादसा, दूसरी मंजिल से गिरे युवक की मौत




इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने के दौरान एक मिस्त्री को करंट लग गया। गंभीर हालत में ठेकेदार और अन्य लोग उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में लापरवाही के एंगल से जांच कर रही है। मृतक की पहचान रवि (30), पिता सूरज पंवार, निवासी आनंद विहार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रवि चौकीदारी के साथ मिस्त्री का काम भी करता था। सोमवार शाम निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान उसे करंट लगा। ठेकेदार राहुल और अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रवि मूल रूप से नादिया खेड़ी, पुनासा का रहने वाला था। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। पिता और एक भाई मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और हादसे में लापरवाही को लेकर जांच की जा रही है। दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार, मौत आजाद नगर क्षेत्र में कुलदीप (28), पिता दीपक राजपूत, निवासी सूरज नगर की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। कुलदीप ठेकेदारी का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, कुलदीप सोमवार को अपने दोस्त के यहां गया था। रात में परिवार को उसके ऊंचाई से गिरने की जानकारी मिली। हादसे में उसकी मौत हो गई। परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। कुलदीप की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *