![]()
दौसा में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को चुनाव आयोग के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ के नेतृत्व में जिला परिषद परिसर स्थित सांसद कार्यालय के सामने सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। सभी चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां आयोग और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान विधायक दीनदयाल बैरवा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग लोकतंत्र की हत्या कर रहा है और सरकार भी शामिल है। उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ने कहा- वोट चोरी से लोकतंत्र का खात्मा किया जा रहा है, जो देश के लिए शर्मनाक है। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाते हुए विरोध किया है।
Source link
विधायक बोले- चुनाव आयोग लोकतंत्र की हत्या कर रहा है:कांग्रेस कमेटी का आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन
