Headlines

सीकर में बादल छाए, उमस से राहत नहीं:शिश्यूं-रानोली में खेत भरे, अगले 5 दिन बारिश का अनुमान




सीकर में मानसून की गति अभी सामान्य है। 3 दिन पहले मानसून की एंट्री के बाद रविवार-साेमवार की दरम्यानी रात सीकर शहर में करीब 1 इंच पानी बरसा। आज सुबह से सीकर में बादल छाए हुए हैं लेकिन जिला मुख्यालय पर अच्छी बारिश नहीं हुई। वहीं, ग्रामीण इलाकों में कई जगह बारिश हो रही है। शिश्यूं-रानोली, पलसाना समेत आसपास के इलाकों में बारिश का पानी खेतों में भर गया। सीकर में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश श्रीमाधोपुर तहसील में 26 MM हुई है। सीकर में मानसून की गति अभी सामान्य है। आसमान में बादल छाए हैं लेकिन बारिश नहीं हुई है। सीकर समेत आसपास के इलाकों में अगले 5 दिन तक बारिश का अनुमान है। सीकर में हवाएं नहीं चलने से उमस की स्थिति की बनी हुई है। हालांकि आज दिन का तापमान भी कम है, वहीं हवाएं कमजाेर होने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बात करें सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 26.9 दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
सीकर में पिछले 24 घंटे के बारिश के आंकड़े



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *