Headlines

अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोतने वाला अरेस्ट:बोला- 'डॉ. भीमराव पसंद नहीं', मुंगेर के जमालपुर में 24 घंटे में खुलासा




मुंगेर के जमालपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर काला पेंट पोतने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मंगलवार को जमालपुर थाना क्षेत्र के गेट नंबर-6 स्थित वर्कशॉप परिसर में हुई थी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को समझा-बुझाकर माहौल शांत रखा और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के केशोपुर गुरुद्वारा रोड निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई। आरोपी के हाथों पर काले पेंट के निशान मिले, जिससे उस पर संदेह गहरा गया। पूछताछ में आनंद कुमार ने स्वीकारा जुर्म पूछताछ में आनंद कुमार ने स्वीकार किया कि उसे डॉ. भीमराव अंबेडकर पसंद नहीं थे, इसलिए उसने प्रतिमा पर काला पेंट पोता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की सक्रियता से किसी भी अप्रिय स्थिति को टाल दिया गया। महज 24 घंटे में मामले का खुलासा और गिरफ्तारी होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और पूरी पुलिस टीम की सराहना की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *