Headlines

हरियाणा में शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव टली:नया शेड्यूल जारी, 11 अगस्त से अपडेट होगा डेटा; कपल केस में भी बढ़ाया समय




हरियाणा में प्रस्तावित ऑनलाइन शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव-2026 को 10 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को संशोधित अस्थायी कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि अब शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत और सेवा संबंधी रिकॉर्ड अपडेट एवं सत्यापित करने के लिए 11 से 17 अगस्त तक का समय मिलेगा। पहले यह प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होनी थी। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रांसफर ड्राइव से संबंधित सभी चरणों की तिथियां आगे बढ़ा दी गई हैं। शिक्षकों के स्कोर और कार्यकाल (टेन्योर) का प्रकाशन 18-19 अगस्त को होगा। इसके बाद शिक्षक 20 से 24 अगस्त तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। जिला स्तरीय समिति 25 से 31 अगस्त तक इन दावों पर निर्णय लेगी, जबकि राज्य स्तरीय समिति 5 से 7 सितंबर तक अंतिम फैसला करेगी। 8 और 9 सितंबर को अंतिम स्कोर एवं टेन्योर सूची जारी की जाएगी। कपल केस को भी मिला अतिरिक्त समय विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि कपल केस (Couple Case) के तहत अंक प्राप्त करने के लिए अंडरटेकिंग का प्रारूप भी संलग्न किया गया है। शेड्यूल बढ़ने के साथ ही कपल केस से संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए भी अतिरिक्त समय मिल गया है। 10 अगस्त क्वालिफाइंग डेट शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और शिक्षकों से निर्धारित अवधि में MIS पोर्टल पर डेटा अपडेट एवं सत्यापन सुनिश्चित कराएं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ट्रांसफर ड्राइव के लिए 10 अगस्त 2026 को क्वालिफाइंग डेट माना जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *