Headlines

लुधियाना में तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक को मारी टक्कर:नहर में गिरने से युवक की मौत; पत्नी के साथ कम से वापिस लोट रहा था घर




लुधियाना के सराबा नगर थाना इलाके के जनपथ कॉलोनी के पास एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बेकाबू और तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चला रहा व्यक्ति उछलकर पास ही बह रही सिधवां नहर में जा गिरा,जिससे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान गांव बीरमी लुधियाना के रहने वाले 46 वर्षीय हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। हरविंदर सिंह सफाई का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी कुलविंदर कौर के अलावा 2 छोटे बेटे हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है। काम खत्म कर घर लौट रहे थे पति-पत्नी पुलिस को दिए बयानों में मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर ने बताया कि 28 जुलाई की शाम को वह और उनके पति हरविंदर सिंह अपने काम निपटाकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव बीरमी वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे जनपथ कॉलोनी के बाहर नर्सरी के सामने मेन रोड पर नहर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक काले रंग की इनोवा कार (PB-10-KL-7600) के चालक ने बेहद लापरवाही और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। आंखों के सामने नहर में गिरा पति, तड़पती रही पत्नी कुलविंदर कौर ने बताया कि टक्कर लगते ही वह सड़क किनारे गिर गईं, जबकि उनके पति हरविंदर सिंह उछलकर सीधे गहरी नहर में जा गिरे। पानी का बहाव तेज होने के कारण वे डूब गए। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया मृतक हरविंदर सिंह घर में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। वे मेहनत-मजदूरी और सफाई का काम करके अपने दोनों बेटों की पढ़ाई-लिखाई और घर का खर्च चलाते थे। उनके अचानक यूं चले जाने से दो मासूम बेटों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है पुलिस की कार्रवाई मामले की जांच कर रहे सराबा नगर थाने के ASI राम किशन ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलविंदर कौर के बयानों के आधार पर कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106, 125(A) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गाड़ी चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *