Headlines

धार जिला अस्पताल चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान:बिना नंबर प्लेट, दस्तावेज और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई; पुलिस ने कहा- यातायात सुधार के लिए जारी रहेगा अभियान




धार जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने बुधवार देर रात सख्त कार्रवाई की। जिला अस्पताल चौराहे पर पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और अभियान की निगरानी की। एसपी सचिन शर्मा ने चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिस अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन जरूरी है और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिना दस्तावेज और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और अन्य वाहनों को रोककर उनकी जांच की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं रखने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों से रजिस्ट्रेशन, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। वहीं, कई वाहन चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। हेलमेट और यातायात नियमों को लेकर दी समझाइश अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी।पुलिस का कहना है कि जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ऐसे अभियान जरूरी हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में जारी रहेंगे चेकिंग अभियान पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यातायात व्यवस्था सुधारने और अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, अन्य पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आम लोगों की सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए नियमों का पालन कराना प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *