![]()
बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज ने गुरुवार (30 जुलाई) को फिर से पंजाब बंद का आह्वान किया है। समाज ने बाजार, स्कूल, कॉलेज, मॉल और अन्य संस्थानों को बंद रखने की अपील की है। इसके बाद अमृतसर और गुरदासपुर में दुकानों के शटर तक नहीं उठे। पठानकोट में सफाईकर्मियों ने निगम दफ्तर पर ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यहां रैली निकालकर दुकानों को जबरन बंद करवाने की चेतावनी दी गई है। वहीं, जालंधर में बंद का असर नहीं है, लेकिन सफाईकर्मी निगम परिसर में धरना लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद का असर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। इसके बाद स्थिति सामान्य होगी। लुधियाना, बठिंडा, होशियारपुर, फाजिल्का, कपूरथला, अमृतसर, पटियाला, पठानकोट और गुरदासपुर की विभिन्न संस्थाओं ने बंद को समर्थन दिया है। यूनियन नेताओं का दावा है कि कार्रवाई में कई सफाई कर्मचारी घायल हुए और उनके सिर फोड़ दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बरनाला के DSP के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पंजाब बंद के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
पंजाब आज बंद, जानिए कहां क्या असर:अमृतसर-गुरदासपुर में बाजार नहीं खुले, पठानकोट में रैली; जालंधर खुला, नगर निगम में प्रदर्शन
