![]()
बुलंदशहर में चोला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में तैनात 60 वर्षीय वार्ड बॉय राकेश सोलंकी ने बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के ही ड्रेसिंग रूम में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। दुखद बात यह है कि राकेश सोलंकी अगले ही दिन, यानी 31 जुलाई को अपनी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले थे। इस घटना के बाद परिजनों की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे की है। अस्पताल के नर्स स्टाफ ने जब कक्ष संख्या 5 (ड्रेसिंग रूम) में राकेश सोलंकी को पंखे से लटका देखा, तो परिसर में हड़कंप मच गया। स्टाफ ने तुरंत डॉक्टर सचिन वैर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद चोला थाना पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही चोला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसाररा केश सोलंकी का स्वभाव बेहद मिलनसार था और वह सभी से हंसी-खुशी मिलते थे। गुरुवार (31 जुलाई) को उनकी सेवानिवृत्ति को लेकर उनके घर में खुशी का माहौल था और भव्य तैयारियां चल रही थीं। राकेश अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं बड़ा बेटा राहुल सोलंकी शादीशुदा है और गांव में ही काम करता है, जबकि छोटा बेटा दीपक सोलंकी दिल्ली के एम्स (AIIMS) में कार्यरत है। चोला थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Source link
बुलंदशहर में चोला अस्पताल में वार्ड बॉय ने की आत्महत्या:सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले हुआ हादसा
