![]()
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि 32 लाख माताओं और बहनों के फोन पर योजना के पैसे जमा होने का मैसेज पहुंच चुका है और आगामी 1 अगस्त को 40 लाख और महिलाओं के फोन पर यह राशि पहुंच जाएगी। मान ने स्पष्ट किया कि यह जनता के टैक्स का ही पैसा है, जिसे उनकी सरकार स्कूलों, सड़कों, अस्पतालों, आम आदमी क्लिनिकों, 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा और महिलाओं को 1000 से 1500 रुपये की सीधी आर्थिक मदद के रूप में वापस लौटा रही है। इसमें विपक्ष को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। पंजाब के सीएम ने विपक्षी नेताओं के दोहरे रवैये पर तंज कसते हुए कहा कि विरोध करने वाले नेता एक तरफ तो बाहर आकर बयानबाजी करते हैं और दूसरी तरफ खुद अपनी पत्नियों का फॉर्म भरवाकर आते हैं। भगवंत मान ने जोर देकर कहा कि 1000 या 1500 रुपये से कोई अमीर तो नहीं हो जाएगा, लेकिन इससे महिलाओं को अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा और यही आर्थिक आजादी उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास और आत्मसम्मान पैदा करेगी।
Source link
पंजाब में 1अगस्त को 40 लाख महिलाओं को मिलेंगे रुपए:CM मान बोले- आम जन का पैसा जनता को ही लौटा रही सरकार
