![]()
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं। सीएम सुक्खू अगले तीन- चार दिन तक शिमला सचिवालय में जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रदेशवासियों से सीएम से मुलाकात के लिए शिमला नहीं आने का आग्रह किया गया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सुक्खू कल (शुक्रवार को) दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि बैठक में हिमाचल कैबिनेट के संभावित विस्तार, कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल तथा विधानसभा उपाध्यक्ष के रिक्त पद को भरने जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। सीएम के दिल्ली दौरे के बाद राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। सुंदर सिंह ठाकुर की दावेदारी मजबूत सुक्खू कैबिनेट में मंत्री का एक पद खाली पड़ा है। माना जा रहा है कि विधानसभा के मानसून सत्र से पहले नए मंत्री की ताजपोशी हो सकती है। इसके लिए कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। सीएम सुक्खू खुद भी कह चुके हैं कि सुंदर सिंह ठाकुर मंत्री बनेंगे। दिल्ली से लौटने के बाद चंबा जाएंगे सुक्खू दिल्ली से मुख्यमंत्री का सीधे चंबा जाने का कार्यक्रम है। सीएम चंबा में एक-दो दिन रुक सकते हैं। इस दौरान उनके अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के कार्यक्रमों में शामिल होने की भी संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री दो या तीन अगस्त तक शिमला लौट सकते हैं।
Source link
हिमाचल CM सुक्खू दिल्ली रवाना:कल हाईकमान से कर सकते हैं मुलाकात; कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभव
