Headlines

₹5 हजार की रिश्वत लेते SI देशराज रंगे हाथ:पंचकूला ACB की कार्रवाई, कार छोड़ने के एवज में मांगी थी रिश्वत, 3 साल पहले भी पकड़ा




हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचकूला के सेक्टर-21 पुलिस चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर (SI) देशराज को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता की कार छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार शिकायतकर्ता की कार झगड़े के एक मामले में सेक्टर-21 पुलिस चौकी में खड़ी करवाई गई थी। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो जाने के बावजूद सब इंस्पेक्टर देशराज कार छोड़ने के लिए ₹5,000 की रिश्वत मांग रहा था। ऑडियो रिकॉर्डिंग बनी सबसे बड़ा सबूत रिश्वत देने के बजाय शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और लिखित शिकायत के साथ रिश्वत मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी। ब्यूरो ने शिकायत और ऑडियो का सत्यापन किया, जिसमें प्रथम दृष्टया रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी SI देशराज को शिकायतकर्ता से ₹5,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो का कहना है कि मामले की आगे की जांच नियमानुसार जारी है।
साल 2023 में भी पकड़ा जा चुका
पंचकूला में नवंबर 2023 के दौरान सेक्टर-20 थाने में तैनात एएसआई (ASI) देशराज को हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। आरोपी ने उस समय 50,000 रुपये की मांग की थी, जिसमें से 20,000 रुपये पहले ही ले चुका था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *