Headlines

पलवल में चार हथियारबंद युवक गिरफ्तार:एक पिस्टल, दो कट्टे, छह कारतूस बरामद, वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे




पलवल जिले में होडल सीआईए स्टाफ ने हथीन के मारपुर रोड से चार हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टे और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सीआईए प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि टीम गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि कुछ आपराधिक युवक अवैध हथियारों के साथ मानपुर गांव की पुलिया के पास खड़े हैं। सूचना पर सीआईए स्टाफ ने तुरंत दबिश दी और पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे चारों संदिग्धों को मौके पर ही काबू कर लिया गया। हिरासत में लेने के बाद चारों आरोपियों की तलाशी ली गई। उनके पास से बरामद हथियारों के वैध लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सीआईए स्टाफ होडल टीम ने नए आपराधिक कानूनों के तहत पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए बरामद हथियारों और कारतूसों को विधिवत सील कर साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया। अवैध हथियारों के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुंडकटी थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए स्टाफ आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रहा है, ताकि अवैध हथियारों के इस नेटवर्क के मुख्य स्रोत और उनकी आगामी योजनाओं का पर्दाफाश किया जा सके। गिरफ्तार आरोपियों में करमन गांव निवासी दुष्यंत उर्फ जस्सा से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। करमन गांव निवासी प्रदीप उर्फ भप्पल से दो जिंदा कारतूस, करमन गांव निवासी कुलदीप उर्फ रोकी से एक देशी कट्टा और जिला मथुरा (यूपी) के फालन गांव निवासी राम मोहन उर्फ रोकी से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *