Headlines

आदिवासी-नाबालिग से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं,थाने पहुंचे ग्रामीण:उप सरपंच पति ने किया था दुष्कर्म, एसपी ने घोषित किया पांच हजार का इनाम




सरगुजा में अश्लील वीडियो दिखाकर 14 साल की नाबालिग आदिवासी छात्रा से रेप करने के आरोपी उप सरपंच के पति की एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार शाम थाने पहुंचे। ग्रामीणों के साथ पहुंचे कांग्रेस नेता सतीष बारी ने कहा कि दो दिनों में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो सरगुजा आईजी, एसपी और थाने का ग्रामीण घेराव करेंगे रेप के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने आरोपी पर पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी भाग निकला था। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 7वीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ 20 जुलाई को उप सरपंच के पति तरूण कुमार जायसवाल ने रेप किया था। छात्रा सुबह-शाम उपसरपंच के घर काम करती थी और खाना भी बनाती थी। पीड़िता के अनुसार तरुण जायसवाल ने उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया और उसके साथ दो बार रेप किया। पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। एक सप्ताह बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी
वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता के पिता को लाखों रुपये का ऑफर भी दिया था और धमकी भी दी थी। 22 जुलाई को करीब 100 की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्रामीणों के थाने पहुंचने की सूचना मिलने पर आरोपी तरूण जायसवाल फरार हो गया। मामले में सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को आरोपी की सूचना देने पर पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। यह रकम आरोपी की सूचना देने वाले को दी जाएगी। थाने पहुंचे ग्रामीण, कहा-आईजी,एसपी का करेंगे घेराव गुरुवार शाम बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों को डीएसपी सुरेश भगत ने समझाइश दी और बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। आरोपी फरार रहा तो उसके संपत्ति को कुर्क करने की भी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के साथ पहुंचे कांग्रेस नेता सतीश बारी ने कहा कि यह शर्मनाक है कि एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यदि दो दिनों में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो ग्रामीण सरगुजा आईजी, एसएसपी के साथ ही कोतवाली थाने का घेराव करेंगे। कोर्ट में अग्रिम जमानत का विरोध रेप के आरोपी तरूण जायसवाल ने फरार होने के बाद अंबिकापुर के जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई है। गुरुवार को याचिका की सुनवाई के दौरान 40 से अधिक अधिवक्ता कोर्ट पहुंचे और आरोपी के अग्रिम जमानत का विरोध दर्ज कराया। मामले में आरोपी तरूण जायसवाल गांव का प्रभावशाली व्यक्ति रहा है। वह प्रदेश के एक एसडीओपी और एक टीआई का करीबी रिश्तेदार भी बताया गया है। इसलिए यह भी आरोप लग रहे हैं कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और आरोपी को भागने का मौका दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *