करनाल में मीटिंग लेते हुए डीसी आनंद कुमार शर्मा।
करनाल जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत 31 जुलाई (शुक्रवार) को फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस स
.
डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ इस अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोग द्वारा तय समयसीमा के भीतर सभी कार्य पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित तरीके से पूरे किए जाएं।
फर्जी और डुप्लीकेट नाम हटाए गए
बैठक में डीसी ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान फर्जी, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची से हटाए गए हैं। ऐसे मतदाताओं की एएसडीडी सूची संबंधित बीएलओ, पंचायत घर, नगर निकाय कार्यालय, निर्वाचन पंजीयन अधिकारी कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वेबसाइट https://ceoharyana.gov.in/ पर भी उपलब्ध रहेगी, ताकि लोग आसानी से अपने विवरण की जांच कर सकें।
30 अगस्त तक होंगे दावे और आपत्तियां
डीसी ने बताया कि 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इस दौरान नागरिक नए नाम जोड़ने, नाम हटाने या किसी प्रकार का संशोधन करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी दावों और आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा किया जाएगा और आवश्यकतानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन सभी मामलों का निपटारा 28 सितंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन पंजीयन अधिकारी के निर्णय से संतुष्ट नहीं होता, तो उसे अपील करने का अधिकार भी होगा।

करनाल में मीटिंग लेते हुए डीसी आनंद कुमार शर्मा।
31 जुलाई को राजनीतिक दलों के साथ बैठक
प्रारंभिक प्रकाशन के दिन यानी 31 जुलाई को लघु सचिवालय के सभागार में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों की बैठक भी आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मतदाता सूची के प्रकाशन, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया और एएसडीडी सूची से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों से समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। साथ ही उन्हें अपनी पार्टी के राज्य प्रधान या सचिव द्वारा जारी अधिकृत पत्र साथ लाने के लिए कहा गया है, ताकि उन्हें मतदाता सूची की मुद्रित प्रति और सॉफ्ट कॉपी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा सके। डीसी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समय रहते अपने मतदाता विवरण की जांच और सत्यापन अवश्य करें।
