Headlines

पीएम बोले- हर राज्य पेपर लीक से परेशान:शिक्षा को लेकर लगातार कदम उठा रहे; दोनों सदनों में पेपरलीक संशोधन बिल पास




दोनों सदनों से पेपर लीक बिल रोकने वाला बिल पास होने के बाद गुरुवार रात रात 10.40 बजे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा- साथियों, आश्वस्त परीक्षा पद्धति के लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। टास्क फोर्स की रचना हो, फ़ास्ट ट्रैक की रचना हो या राज्यों के सुझावों को ध्यान में लेना हो- क्योंकि पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य पर भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। इन सबको ध्यान में रखते हुए देशव्यापी, सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है, टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है।

और साथ-साथ, फिर से कोई पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाली गैंग, देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग- उनको बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे कठोर कानूनों की भी जरूरत है। हम संसद में बिल लेकर के गए थे और जैसा मैंने आपसे वादा किया था, गत दो दिन संसद के दोनों सदनों में अधिकतम मान्य सांसदों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की है। और आज दोनों सदनों ने इस कठोर कानूनों वाले, प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है।

अब आश्वस्त परीक्षा पद्धति की दिशा में जाने में एक महत्वपूर्ण काम पूर्ण हुआ है। काम आगे भी चलता रहेगा। हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे। इस विश्वास के साथ साथियों, आइए हम सब मिलकर के विकसित भारत के स्वप्न को पूर्ण करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर के चलें। बहुत-बहुत धन्यवाद! खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *