महानदी किनारे बसे ग्राम गड़सिवनी और पीढ़ी का बेसिन क्षेत्र करीब 3 किलोमीटर तक पूरी तरह जलमग्न हो गया। गड़सिवनी और पीढ़ी के बीच सड़क संपर्क टूट गया। आवागमन बंद है। गड़सिवनी में नदी किनारे स्थित एक मकान में एक परिवार फंस गया था। रेस्क्यू टीम ने नाव से परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। ऊपर के बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने से सिरपुर क्षेत्र में पानी बढ़ रहा है।
Source link
सिरपुर में महानदी का पानी 3 किमी दूर तक फैला, गड़सिवनी-पीढ़ी संपर्क टूटा
