Headlines

बक्सर में श्रावणी मेले के लिए रूट डायवर्जन:2 अगस्त शाम 4 बजे से 3 अगस्त सुबह 10 बजे तक लागू




बक्सर पुलिस ने श्रावणी मास 2026 के पहले सोमवार के लिए विशेष यातायात योजना जारी की है। यह योजना श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है। इसके तहत 2 अगस्त की शाम 4 बजे से 3 अगस्त की सुबह 10 बजे तक शहर के कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और वैकल्पिक मार्गों से परिचालन होगा। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, श्रावणी मास के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। रविवार, 2 अगस्त की शाम 4 बजे से सोमवार, 3 अगस्त की सुबह 10 बजे तक बक्सर शहर से ब्रह्मपुर तक यातायात नियमों में बदलाव प्रभावी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि थाना चौक से रामरेखा घाट होते हुए पीपी रोड, तारका नाला से रामरेखा घाट और सिंडिकेट से पुलिस चौकी तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। हालांकि, सिंडिकेट से पुलिस चौकी तक दोपहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति दी गई है। ऑटो और बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा, ऑटो और बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इन वाहनों को गोलंबर, बाईपास, ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़, दानी कुटिया, अंबेडकर चौक, स्टेशन, पाण्डेय पट्टी गुमटी, स्कंदिनी माता मंदिर और डीएवी मोड़ होते हुए इटाढ़ी रोड की ओर मोड़ा जाएगा। पुलिस ने पार्किंग के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। बस, चारपहिया, तीनपहिया वाहन और मोटरसाइकिलों के लिए किला मैदान, किला मैदान के पीछे, बाजार समिति और सिंडिकेट के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। फोरलेन के बाएं लेन पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित यातायात योजना के तहत, बक्सर गोलंबर से ब्रह्मपुर की ओर जाने वाली फोरलेन के बाएं लेन पर वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में बक्सर और आरा के बीच वाहनों का आवागमन केवल दाहिने लेन से ही संभव होगा। इसके अतिरिक्त, 2 अगस्त की शाम 4 बजे से 3 अगस्त की सुबह 10 बजे तक बक्सर शहर के भीतर सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, मरीजों, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से यात्रा के दौरान रेल टिकट साथ रखने की अपील की है। वहीं आम नागरिकों से अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का उपयोग नहीं करने और जारी यातायात व्यवस्था का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *