सीकर शहर के सिल्वर जुबली रोड पर 26 जुलाई की सुबह तनिष्क शोरूम पर हुए लूट के प्रयास और फायरिंग मामले में 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ना तो दूर आईडेंटिफाई तक नहीं कर पाई है।
.
पुलिस की अलग-अलग टीम जयपुर ग्रामीण एरिया में आरोपियों की तलाश कर रही है। अब तक पुलिस की 14 टीमों के द्वारा करीब 4 हजार CCTV कैमरे के फुटेज चेक किए जा चुके हैं। इन्हीं के आधार पर पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही है।
बता दें कि सीकर के कोतवाली पुलिस थाना इलाके में 26 जुलाई की सुबह करीब 11:30 के लगभग यह वारदात हुई। पहले 1-2 लड़के सामान खरीदने के बहाने अंदर आए और फिर उनके बाकी साथी भी अंदर घुस गए। इसके बाद इन्होंने पिस्टल निकालकर वहां मौजूद स्टाफ और ग्राहकों को डराया।
लेकिन स्टाफ के द्वारा सायरन बजा दिया गया और आरोपियों का सामना किया गया। ऐसे में आरोपी लूट की वारदात तो नहीं कर सके लेकिन हवाई फायर करके वहां से फरार हो गए।

घटना के दिन ही रेंज आईजी राहुल प्रकाश भी सीकर आए थे।
गांव में भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इसके बाद आरोपी सीकर शहर में शेखपुरा मोहल्ला होते हुए बाहर की तरफ चले गए। इन आरोपियों की तलाश में पुलिस सीकर में हर्ष की तलहटी में बसे गांवों मंडावरा, खोरी, लामियां, बधाल होते जयपुर ग्रामीण के खेजरोली,अमरसर सहित कई इलाकों तक पहुंच गई। जहां सभी एरिया में सीसीटीवी फुटेज पुलिस के द्वारा चेक किए जा रहे हैं।
वारदात से पहले कई जगह रेकी की थी
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के पहले सीकर में अन्य भी कई जगह पर रेकी की थी। इस घटना से पहले भी आरोपी लगातार तीन से चार दिन सीकर में आए थे। आरोपियों ने सीकर के नजदीक ही एक आबादी एरिया में धर्मशाला में कमरे किराए पर लिए थे। वहां भी पुलिस की एक टीम लगातार फुटेज देख रही है।
आरोपियों की बाइक पर फर्जी नंबर थे
बता दें कि आरोपियों ने बाइक पर आकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उनकी बाइक पर जो नंबर थे वह भी फर्जी थे। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों के द्वारा जिस आईडी से धर्मशाला में कमरा बुक किया गया हो वहां भी आरोपियों ने फर्जी आईडी दी हो।
यह खबरें भी पढ़ें :
ज्वेलरी शोरूम लूटने आए बदमाशों से भिड़े कर्मचारी-गार्ड:ग्राहकों पर बंदूक तानी, मारपीट करने लगे; सायरन बजते ही हवाई फायर कर भागे

सीकर में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटने आए बदमाशों से गार्ड और कर्मचारी भिड़ गए। पहले 3 बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे और खरीदारी का नाटक करने लगे। फिर जैसे ही उनके बाकी साथी अंदर आए, आरोपियों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी।(पूरी खबर पढ़ें)
हवाई-फायर कर भागे लुटेरे, पुलिस ने खाटूश्यामजी तक खंगाले CCTV:लोकल गैंग होने की आशंका, तनिष्क शोरूम के ग्राहकों पर तानी थी पिस्टल

सीकर में रविवार सुबह सिल्वर जुबली रोड पर तनिष्क शोरूम पर हुई लूट के प्रयास के मामले में करीब 21 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस की 14 टीम आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। जो अलग-अलग एरिया में सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)
