Headlines

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ऑफिस में सफाई कर्मियों ने फेंका कचरा, मंत्री के सामने डाटा ऑपरेटर ने मांगे रिश्वत, 4 घरों में लगी आग




नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भोजपुर एनकाउंटर को लेकर है। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पहली बार एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद बिहार के DGP विनय कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, एविडेंस के आधार पर कार्रवाई हुई है। आगे भी कार्रवाई होगी। ज्यूडिशियल इंक्वारी और इन्वेस्टिगेशन दोनों चल रहा है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 01- DGP बोले: एविडेंस के आधार पर की जा रही कार्रवाई बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पहली बार गिरफ्तारी के बाद बिहार के DGP विनय कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, एविडेंस के आधार पर कार्रवाई हुई है। पूरी खबर पढ़ें 02- नगर पंचायत ऑफिस में सफाई कर्मियों ने फेका कचरा दरभंगा नगर निगम के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। करीब 1500 कर्मी निगम कैंपस में धरने पर बैठे रहे और अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ‘नगर विकास मंत्री होश में आओ’, ‘सरकार हमारी मांगें पूरी करो’ और ‘समान काम, समान वेतन लागू करो’ जैसे नारे लगातार गूंजते रहे। पूरी खबर पढ़ें 03- जनसुराज नेत्री के साथ मारपीट, बीजेपी नेता पर आरोप बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग दौरान जनसुराज और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जनसुराज संघर्ष वाहिनी की उपाध्यक्ष खुशबू पाठक ने बीजेपी नेताओं पर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर खुशबू पाठक ने पटना के एसके पुरी थाने में आवेदन दिया है। पूरी खबर पढ़ें 04- AK-47 फायरिंग मामला, सीवान SP की बढ़ी मुसीबत सीवान में AK-47 से छात्रों पर हुई फायरिंग के बाद सब-इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने नगर थाना में यह आवेदन दिया। जबकि घटना के दो दिन बाद मंगलवार को एसपी ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा कि घटना के दिन सिपाही अभिषेक DIU टीम के साथ एक केस की जांच के लिए जा रहे थे। छात्रों के प्रदर्शन के बीच टीम जेपी चौक पर फंस गई थी, इसलिए टीम की सुरक्षा के लिए अभिषेक ने AK-47 से फायरिंग की। दोनों बयानों में सिपाही अभिषेक की ड्यूटी अलग-अलग बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 05- सिलेंडर ब्लास्ट से 4 घरों में लगी आग, ब्रिगेड ने पाया काबू मुजफ्फरपुर में भीषण आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से दो बकरियों की भी मौत हो गई। घटना मनियारी थाना क्षेत्र स्थित महंत मनियारी विशुनपुर टोला (वार्ड संख्या 09) की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक महिला अपने मासूम बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर के रेगुलेटर या पाइप में रिसाव के कारण आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें 06- पुलिसिया कार्रवाई की जांच करेंगा फैक्ट-फाइंडिंग पैनल बीते दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन की आंच बिहार में भी देखने को मिली थी। पेपर लीक को लेकर पूरे बिहार में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई छात्रों को डिटेन कर जेल भेजा गया, पुलिस ने गोलियां भी चलाई थी, कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए थे। इस पूरे घटना की जांच को लेकर कांग्रेस ने फैक्ट-फाइंडिंग पैनल बनाई है। यह पैनल 6 जिले- जहानाबाद, भागलपुर, पूर्णिया, पटना, सीवान और दरभंगा के लिए बनाई गई है। पूरी खबर पढ़ें 07-13 लाख की साइबर ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार समस्तीपुर जिले की साइबर पुलिस ने मुजफ्फरपुर और पटना में छापेमारी की है। मौके से दो साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। ताजपुर निवासी महिला से 13 लाख की ठगी मामले में कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र के गोसाई टोल निवासी मोहम्मद रियाकत हुसैन के पुत्र मोहम्मद शमशाद और पटना के रामनाथ तिवारी के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। पूरी खबर पढ़ें 08- शादी से इनकार किया तो लड़की ने खुदकुशी कर ली शेखपुरा में शादी टूटने के बाद एक 19 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार को किऊल–गया रेलखंड पर एकसारी रेलवे गुमटी के पास युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। कई घंटों की पहचान प्रक्रिया के बाद मृतका की पहचान चेवाड़ा प्रखंड के रजौरा गांव निवासी मुरारी यादव की 19 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई। पूरी खबर पढ़ें 09- मंत्री के सामने रिश्वत मांगने लगा डेटा ऑपरेटर, सस्पेंड बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान ने शनिवार को जन सुनवाई आयोजित की। इस दौरान सीतामढ़ी से पहुंचे एक युवक ने जिला पदाधिकारी के डाटा ऑपरेटर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। युवक ने मंत्री से कहा- जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय का एक डाटा ऑपरेटर 50 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। युवक यहीं नहीं रुका। उसने मंत्री के सामने ही डाटा ऑपरेटर को फोन लगा दिया। पूरी खबर पढ़ें 10- बिहार के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने कल यानी रविवार को पूरे बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सभी जिलों में करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *