![]()
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अंब उपमंडल के तहत ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। बडूही स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। जानकारी के अनुसार, कार चालक प्रजेश (नंबर HP 36G 7770) पीजीआई से देहरा की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बडूही पेट्रोल पंप के सामने देहरा की ओर मुड़ने के लिए उन्होंने अपनी कार धीमी की और टर्न लेना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक उनकी कार से टकरा गई। बिना इंडीकेटर के टर्न लेने से बाइक सवार अनियंत्रित वहीं, बाइक चालक कुनाल चंडीगढ़ से तलवाड़ा की ओर जा रहे थे। कुनाल ने बताया कि कार चालक ने टर्न लेते समय कोई इंडिकेटर नहीं दिया। इस कारण वह समय रहते वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाए और उनकी बाइक कार से टकरा गई।इस दुर्घटना में बाइक चालक कुनाल को मामूली चोटें आईं। दोनों वाहन, कार और बाइक, क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया और पुलिस शिकायत या कानूनी कार्रवाई न करने का निर्णय लिया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित रहे। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों को टर्न लेते समय इंडिकेटर का प्रयोग करने और पीछे से आने वाले वाहनों को सुरक्षित दूरी व नियंत्रित गति बनाए रखने की सलाह दी है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Source link
ऊना-धर्मशाला हाईवे पर कार-बाइक की टक्कर:बिना इंडीकर के वाहन मोड़ने से हादसा, बडूही में कार नाले में गिरी, बाइक चालक को चोटें
