Headlines

26वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे पत्रकार राजेश गनोदवाले:सांस्कृतिक पत्रकारिता में योगदान के लिए मिलेगा सम्मान,भिलाई के महात्मा गांधी कला मंदिर में होगा समारोह




रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार और संस्कृतिकर्मी राजेश गनोदवाले को 26वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें सांस्कृतिक और देशज पत्रकारिता में लंबे समय से दिए जा रहे योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। वसुंधरा एवं श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से 14 अगस्त को भिलाई के महात्मा गांधी कला मंदिर सभागार में राष्ट्रीय वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में राजेश गनोदवाले को कीर्ति शेष देवीप्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित वसुंधरा सम्मान प्रदान किया जाएगा। पत्रकारिता और संस्कृति के क्षेत्र में दिया योगदान सम्मान चयन समिति ने बताया कि राजेश गनोदवाले सांस्कृतिक पत्रकारिता के क्षेत्र में देशभर में पहचान रखते हैं। उन्होंने कला, संगीत, रंगमंच और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति से जुड़े विषयों पर तीन दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता की है। राजेश गनोदवाले ने छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने भारत रत्न पंडित रविशंकर, ज्ञानपीठ सम्मान से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल और प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर पर तथ्यपरक लेखन किया है। उनके आठ मोनोग्राफ भी प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें इससे पहले छत्तीसगढ़ शासन का चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार, ऋतुराज सम्मान, राष्ट्रीय कला समीक्षा सम्मान और साहित्य कला परिषद नई दिल्ली का मोहन राकेश राष्ट्रीय सम्मान मिल चुका है। कार्यक्रम में पत्रकार डॉ. विश्वेश ठाकरे की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में प्रसार भारती के पूर्व निदेशक लीलाधर मंडलोई, सतीश जायसवाल, डॉ. वीरेंद्र मोहन, ई.वी. मुरली सहित अन्य साहित्यकार और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। वसुंधरा सम्मान से अब तक कई वरिष्ठ साहित्यकारों, पत्रकारों और संस्कृतिकर्मियों को सम्मानित किया जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *