Headlines

मासूम से छेड़छाड़ का मामला, ADM-SDM जिला अस्पताल पहुंचे:CCTV जांच के आदेश, आरोपी पर कार्रवाई के लिए केंट थाने चिट्ठी भेजी




जिला अस्पताल में 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की खबर आने से अफरातफरी मच गई। ‘दैनिक भास्कर’ में खबर छपने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए। कलेक्टर के कहने पर एडीएम बी.एस. कलेश और एसडीएम पराग जैन सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। अफसरों ने सिविल सर्जन दफ्तर में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों, सुरक्षा गार्डों और दूसरे कर्मचारियों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के सारे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि सीसीटीवी फुटेज और सबूतों के आधार पर केंट थाना पुलिस को चिट्ठी भेजी जा रही है, ताकि आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। लापरवाही पर मिलेगी सख्त सजा जांच के दौरान अफसरों ने अस्पताल के स्टाफ को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अगर जांच में किसी कर्मचारी या गार्ड की ढिलाई या मिलीभगत सामने आई, तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जिला पंचायत की बैठक में भी उठा मुद्दा इस खबर का असर जिला पंचायत की बैठक में भी देखने को मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने सीएमएचओ डॉ. दिनेश प्रसाद और सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल से तीखे सवाल पूछे। अध्यक्ष ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताते हुए अफसरों को जमकर फटकार लगाई और तुरंत सुधार करने को कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *