![]()
उदयपुर के पिछोला झील के पास प्रमुख पर्यटन स्थल दूध तलाई पर बिना अनुमति कथित रूप से मॉडिफाइड चार पहिया बाइक (ऑल-टेरेन व्हीकल (ATV) का संचालन फिर धड़ल्ले से जारी है। पिछले दिनों एक एटीवी की टक्कर से एक युवक के गंभीर घायल होने की घटना हो गई। मॉडिफाइड एटीवी पर्यटकों को किराये पर वाहन चलाने के लिए दिए जा रहे हैं। वैसे इस तरह के वाहन ऑफ-रोड ट्रैक और खुले मैदानों के लिए बनाए जाते हैं। भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थल पर इनका संचालन हादसे का कारण बनता है लेकिन दूधतलाई पर इसका संचालन आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। मॉडिफाइड एटीवी ने अनियंत्रित होकर टक्कर मारी करीब पांच दिन पहले का एक मामला सामने आया जिसमें गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जल बुर्ज से दर्शन कर लौट रहे एक युवक को मॉडिफाइड एटीवी ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। हादसे में डबोक निवासी मांगू सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो महिलाओं को मामूली चोटें आईं। घायलों को तत्काल एमबी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि गाड़ी में क्षमता से ज्यादा 6 जने सवार थे और मुझे टक्कर मार दी और मेरा पैर तोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस को भी रिपोर्ट दी। झील में गिर सकते थे लोग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में बनी सुरक्षा दीवार के कारण बड़ा हादसा टल गया। यदि एटीवी आगे बढ़ जाती तो उस पर सवार लोग सीधे पिछोला झील में गिर सकते थे। घटना के बाद घबराएं संचालकों ने सभी एटीवी मौके से हटा दीं। उल्लेखनीय है कि करीब दो महीने पहले परिवहन विभाग ने दूध तलाई क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध संचालित हो रही मॉडिफाइड एटीवी के खिलाफ अभियान चलाकर सभी वाहनों को जब्त किया था। इसके बावजूद कुछ समय बाद फिर से इन्हीं वाहनों का संचालन शुरू हो गया।
Source link
दूध तलाई पर मॉडिफाइड एटीवी से युवक का पैर टूटा:आरटीओ की सख्ती के बाद भी चल रही, सुरक्षा दीवार होने से टला बड़ा हादसा
