![]()
मंडी जिले के पंडोह स्थित माता बगलामुखी मंदिर का रोपवे 3 अगस्त को पूरे दिन बंद रहेगा। रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी स्की हिमालयाज ने नियमित रखरखाव और तकनीकी निरीक्षण के कारण यह निर्णय लिया है। 4 अगस्त की सुबह से रोपवे सेवा सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। कंपनी के अनुसार, 3 अगस्त को विशेषज्ञ इंजीनियरों की एक टीम रोपवे प्रणाली का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण करेगी। इस दौरान मुख्य केबल, मशीनरी, पुली सिस्टम, ब्रेकिंग सिस्टम, कंट्रोल यूनिट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की गहन जांच की जाएगी। यदि कोई तकनीकी कमी या उपकरणों में घिसावट पाई जाती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाएगा।पंडोह के कैंची मोड़ से माता बगलामुखी मंदिर तक पहुंचने के लिए यह रोपवे श्रद्धालुओं का प्रमुख साधन है। यात्रियों की संख्या काफी अधिक हिमाचल सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन इसी रोपवे के माध्यम से मंदिर पहुंचते हैं। विशेषकर रविवार और अवकाश के दिनों में यात्रियों की संख्या काफी अधिक रहती है।कंपनी प्रबंधन और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 3 अगस्त को रोपवे सेवा बंद रहने की जानकारी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। इससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता उप महाप्रबंधक अमित कुमार (आरटीडीसी) ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर रोपवे का नियमित रखरखाव और तकनीकी निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि सभी आवश्यक कार्य पूरे होने के बाद 4 अगस्त से रोपवे सेवा पुनः सामान्य रूप से संचालित की जाएगी।
Source link
हिमाचल में माता बगलामुखी रोपवे 3 अगस्त को बंद:रखरखाव के लिए इंजीनियरों की टीम करेगी निरीक्षण; 4 अगस्त से सेवा होगी बहाल
