Headlines

Muzaffarnagar Assault Case | Youth Attacked in Shahpur CCTV Video Viral


वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर के कस्सावान मोहल्ले में रविवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कस्सावान मोहल्ला निवासी अफसर को रविवार दोपहर करीब 12:10 बजे फोन करके एक दुकान पर बुलाया गया। जैसे ही वह घर से निकलरके वहां पहुंचा, पहले से मौजूद कई लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। वायरल वीडियो में कई लोग युवक के साथ हाथापाई और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

मारपीट के बाद पीड़ित अफसर ने शाहपुर थाने पहुंचकर कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उसने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। तहरीर और वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *