![]()
धर्मकोट पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मोगा जिले के धर्मकोट थाना क्षेत्र में हुई।सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव कांवा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि भजन सिंह (निवासी ठूठगढ़) और मनदीप सिंह (निवासी जींदड़ा) के पास चोरी का मोटरसाइकिल है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को रोका और मोटरसाइकिल के दस्तावेज दिखाने को कहा। वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें चोरी के मोटरसाइकिल सहित हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धर्मकोट थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चौकी कमालके के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
Source link
नाकाबंदी में चोरी के बाइक समेत दो युवक गिरफ्तार:आरोपी दस्तावेज नहीं दिखा पाए, धर्मकोट पुलिस ने दर्ज किया केस
