Headlines

शिवपुरी में दो नाबालिग चचेरी बहनों से रेप:खेत पर अकेला पाकर वारदात, पॉक्सो में केस; दोनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए




शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 29 जुलाई को हुई थी। 13 और 14 साल की दोनों चचेरी बहनें अपने खेत पर थीं, तभी गांव के दो युवकों ने उन्हें अकेला पाकर दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। दोनों बहनें गांव के बाहर जंगल में बने एक मंदिर के बाहर रोती हुई मिलीं। परिजनों की पूछताछ में उन्होंने अपने साथ हुई घटना बताई, जिसके बाद 30 जुलाई को परिजन उन्हें बदरवास थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने बालिकाओं के बयानों के आधार पर राकेश बारेला और सिंधिया बारेला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *