Headlines

उचाना अनाज मंडी में 3 करोड़ के कार्य शुरू:20 साल पुरानी सड़कें बनेंगी, शेडों की भी मरम्मत होगी




जींद जिले की उचाना अनाज मंडी में लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य शुरू हो गए हैं। इन कार्यों में सड़क निर्माण और शेडों की मरम्मत शामिल है। मंडी की 20 साल पुरानी जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। सबसे पहले कपास मंडी गेट से कपास मंडी शेड तक की खराब हो चुकी सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। किसान, आढ़ती, दुकानदार और राहगीर लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। पुराने शेडों की जर्जर चादरें बदली जाएंगी मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग, पार्षद पंकज करसिंधु और सतपाल गर्ग ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड ने मंडी के विकास के लिए 3 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से कपास मंडी के साथ-साथ अतिरिक्त अनाज मंडी में दमकल विभाग कार्यालय के पास की टूटी सड़क का भी नए सिरे से निर्माण होगा। इसके अलावा, अतिरिक्त मंडी और कपास मंडी में लगे पुराने शेडों की जर्जर चादरें बदली जाएंगी और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य भी कराए जाएंगे। इन कार्यों से किसानों और आढ़तियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिनकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ रोशन मोर ने जानकारी दी कि सभी विकास कार्य योजना के अनुसार शुरू कर दिए गए हैं। सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और लगभग सात महीने के भीतर सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *