Headlines

पूर्णिया में डायन बताने के आरोप पर पड़ोसियों में मारपीट:पड़ोसियों के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, नाली के पानी को लेकर शुरू हुआ मामला




पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमलपुर रानीपतरा में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार को हुए इस विवाद में एक व्यक्ति का सिर पत्थर से फोड़ दिया गया। घायल की पहचान पंकज मंडल के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल की पत्नी जश्ना देवी ने बताया कि उनके पति रविवार सुबह ही बेंगलुरु से मजदूरी कर घर लौटे थे। इसी दौरान पड़ोसी फेंकू मंडल के परिवार के साथ नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान फेंकू मंडल ने मसाला पीसने वाली पत्थर की लोहड़ी से पंकज मंडल के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी पक्ष ने लगाए डायन बताकर बदनाम करने के आरोप दूसरी ओर, आरोपी फेंकू मंडल ने घटना को लेकर अलग दावा किया है। उनका कहना है कि पंकज मंडल और उनकी पत्नी जश्ना देवी उन पर डायन और काला जादू करने का आरोप लगाकर समाज में बदनाम कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने उनके परिवार के साथ मारपीट की, जिसमें उनके परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं। आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई : पुलिस मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *