Headlines

मां के अफेयर से नाराज बेटे ने की थी हत्या:छिंदवाड़ा में लोहे की फूंकनी से सिर पर वार किया, शव चादर में लपेटकर नदी में फेंका




छिंदवाड़ा के बिछुआ थाना क्षेत्र में मां के अफेयर से नाराज बेटे ने लोहे की फूंकनी से वार कर उसके प्रेमी की हत्या कर दी। घटना पुलपुलडोह गांव की है, पुलिस के मुताबिक, मां के प्रेम संबंध से नाराज बेटे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने 55 वर्षीय ध्रुपदास रेरवारे के सिर पर लोहे की फूंकनी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका, उसके बेटे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मां के रिश्ते से नाराज था
पुलिस के अनुसार, ध्रुपदास रेरवारे का गांव की रहने वाली गीता बादशाह से प्रेम संबंध था। गीता का बेटा कृष्णकांत बादशाह इस रिश्ते से नाराज था। इसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ध्रुपदास की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत आरोपियों ने ध्रुपदास के सिर पर लोहे की फूंकनी से कई वार किए। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को चादर में लपेटा और पल्सर बाइक से दांत फाड़िया नदी के स्टॉप डैम तक ले जाकर पानी में फेंक दिया। लोहे की फूंकनी और बाइक बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे की फूंकनी और शव ले जाने में इस्तेमाल पल्सर बाइक जब्त कर ली। मामले में कृष्णकांत बादशाह, गीता बादशाह, अजय उर्फ अज्जू और शकील कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अंधे कत्ल का खुलासा करने में बिछुआ थाना टीआई सतीश उइके, चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह डोंगरा समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *