![]()
कनाडा के कैलगिरी में पंजाबी स्टूडेंट्स की रैश ड्राइविंग का एक वीडियो सामने आया है। कनाडा के लोगों ने इस युवक का वीडियो शेयर कर इसे डिपोर्ट करने और कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो में कार चला रहे युवक की पहचान जस सिंह के रूप में की गई है।
उसकी के अकाउंट jas_singh_25 से 2 अगस्त को वीडियो अपलोड किया गया है। युवक 240 की स्पीड में अपनी कार्वेट कार को ट्रैफिक भरे कैलगरी के रोड पर भगा रहा है। वीडियो में कार का स्पीडोमीटर भी दिखाया गया है। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक में इस तरह के स्टंट से किसी की जान भी जा सकती है।
वीडियो के साथ युवक ने अपनी फोटो भी शेयर की है। इसमें अमृतसर में हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के दौरान के सीन हैं। युवक ने कार के टायरों से धुआं निकालने का एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है।
युवक पंजाब में कहां का रहने वाला है, इस बारे में पहचान नहीं हो पाई है। फिल्हाल युवक के खिलाफ अभी कनाडा पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। बता दें कि कनाडा में इस तरह से रैश ड्राइविंग पर लाइसेंस रद्द हो सकता है। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 साल तक की जेल का भी प्रावधान है। जानें वीडियों में क्या दिख रहा है… 240 किलोमीटर की स्पीड पर दिख रही सुई- जस सिंह नाम के युवक पर अपनी कॉर्वेट कार से रिहायशी इलाकों में बर्नाउट करने, शहर में रेसिंग करने और आने वाली लेन में 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी दौड़ा रहा है।अगस्त 2026 की शुरुआत में एक्स (ट्विटर) पर कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट jas_singh_25 से लिए गए वीडियो शेयर किए। इन वीडियो में कार की स्पीडोमीटर 240 किमी/घंटा के आसपास दिख रही है और आने वाली लेन में तेज रफ्तार से गाड़ी भागती नजर आ रही है। कार को ड्रिफ्ट कर निकाला धुआं- एक अन्य क्लिप में रिहायशी इलाके में बर्नाउट (धुआं निकालते) करते हुए कार दिख रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने जस सिंह को कनाडा में पढ़ाई का मौका मिलने के बावजूद कानून और जनसुरक्षा का अनादर करने का आरोप लगाया। कई पोस्ट में कहा गया कि इससे पहले कि कोई गंभीर दुर्घटना हो, उसे देश से बाहर भेज दिया जाए। अभी तक कैलगरी पुलिस या किसी आधिकारिक एजेंसी ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है। युवक ने लिखा-फ्यूल द जर्नी- वीडियो के अंदर में युवक ने अपने दो फोटो लगाए हैं। एक फोटो में वह अपने गांव में दिख रहा है और पीछे पंतायत द्वारा लगवाए गई सिमेंटड चेयर हैं। इससे अगले फोटो में युवक ने हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के दौरान की मेमोरी शेयर की है। अंत में लिखा है कि फ्यूल द जर्नी। टरनेशनल स्टूडेंट्स की बढ़ रही शिकायतों पर चिंता-कनाडा में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ने के साथ कई शहरों में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और खतरनाक ड्राइविंग की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं। स्थानीय प्रशासन से इस वीडियो की जांच की मांग की जा रही है ताकि सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। रैश ड्राइविंग पर कनाडा में 2 साल जेल हो सकती है
कनाडा में खतरनाक ड्राइविंग (क्रिमिनल कोड धारा 320.13) गंभीर अपराध है। बिना चोट-मृत्यु के अधिकतम 10 साल की जेल या 2 साल से कम या जुर्माना दोनों हो सकते हैं। शारीरिक चोट होने पर अधिकतम 14 साल जेल, मृत्यु होने पर आजीवन कारावास तक सजा संभव है। पहले अपराध पर न्यूनतम 1000 डॉलर जुर्माना, दोहराए जाने पर जेल की अवधि बढ़ती है। लाइसेंस रद्द, आपराधिक रिकॉर्ड और गैर-नागरिकों के लिए डिपोर्टेशन भी हो सकता है।
Source link
पंजाबी युवक ने 240 की स्पीड में दौड़ाई कार VIDEO:कनाडा की सड़कों पर 80 लाख की कार्वेट से किया स्टंट, कार का धुआं भी निकाला
