Headlines

Katihar Murder Case | Bank Staff Found Dead on NH-31 Near Kursela


कुर्सेला थाना क्षेत्र के NH-31 पर एक 28 वर्षीय माइक्रोफाइनेंस बैंक कर्मी अंशु कुमार झा का शव झाड़ी से बरामद किया गया है।

.

कबीर मठ और कोसी पुल के बीच सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

सुबह सैर कर रहे कुछ लोगों ने NH-31 से गुजरते हुए कबीर मठ के पास सड़क किनारे झाड़ी में शव देखा।

सूचना मिलने पर कुर्सेला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झाड़ी से निकालकर अपने कब्जे में लिया।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नवगछिया के सिमरा निवासी अरुण झा के पुत्र 28 वर्षीय अंशु कुमार झा के रूप में हुई।

वह पेशे से माइक्रोफाइनेंस बैंक कर्मी थे। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने अंशु के ससुराल वालों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंके जाने का प्रतीत होता है।

भागलपुर की युवती से प्रेम विवाह किया था

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव की स्थिति और बरामदगी स्थल को देखते हुए हत्या की आशंका प्रबल है।

हालांकि, यह हत्या है या दुर्घटना, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

कुर्सेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल, बैंक में उसकी अंतिम उपस्थिति और उसके साथियों से पूछताछ कर रही है।

अंशु झा को आखिरी बार कब और किसके साथ देखा गया था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि करीब तीन साल पहले अंशु कुमार ने भागलपुर की एक युवती से प्रेम विवाह किया था।

जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा

विवाह के कुछ महीनों बाद दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसके कारण पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। घर से निकला था और किससे उसकी बात हुई थी।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। हत्या के पीछे की वजह और शामिल लोगों की पहचान के लिए टीम गठित कर दी गई है।

NH-31 पर दिनदहाड़े इस तरह शव मिलने से आसपास के लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और इस सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *