Headlines

Datia By Election Result 2026 LIVE Update; BJP Ashutosh Tiwari Vs Congress Ghanshyam Singh


मतगणना कुल 15 राउंड में पूरी की जाएगी। इसमें करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में सातवें दौर की मतगणना का रिजल्ट आ गया है। भाजपा को 5580 जबकि कांग्रेस को 4071 वोट मिले हैं। अब तक कांग्रेस 3200 वोटों से ज्यादा की लीड ले चुकी है।

.

दैनिक भास्कर से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- भाजपा के जिस नेता का टिकट कटा, उन्होंने भी कांग्रेस को वोट दिलाने में मदद की। सब समीकरणों के निष्कर्ष से कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।

वहीं, भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- भाजपा ही जीतेगी, मैं प्रारंभ से ही कह रहा हूं। ये मेरे अकेले की मेहनत नहीं है, भाजपा में सामूहिक प्रयास होता है। जिम्मेदारी सभी की रहती है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सभी ने मेहनत की है, ये जरूर रंग लाएगी।

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से हराया था।

देखिए, पॉलिटेक्निक कॉलेज से सीधी तस्वीरें

दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में काउंटिंग के लिए 21 टेबल लगाई गई हैं।

दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में काउंटिंग के लिए 21 टेबल लगाई गई हैं।

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा- हम 12 हजार से 15 हजार वोटों से जीतेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा- हम 12 हजार से 15 हजार वोटों से जीतेंगे।

आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव ने कहा- फाइनल रिजल्ट हमारे पक्ष में आएगा।

आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव ने कहा- फाइनल रिजल्ट हमारे पक्ष में आएगा।

एमपी में 2014 के बाद 49 उपचुनाव, दतिया 50वां

दतिया का रिजल्ट कैसे बदलेगा MP की राजनीति

दतिया में मतों की गणना के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *