Headlines

कोडरमा में युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या:पत्नी के साथ चल रहा था घरेलू विवाद, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम




कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र के मेघातरी गांव में एक 35 वर्षीय युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मेघातरी निवासी कारू सिंह, पिता भुवनेश्वर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कारू सिंह का पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था। सोमवार शाम कारू ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। कुछ देर बाद जब उसे बेचैनी होने लगी, तो घर के लोगों ने कारण पूछा। उसने बताया कि उसने कीटनाशक का सेवन किया है। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। कारू सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *