Headlines

पंजाब में सफाई सेवकों की हड़ताल हुई खत्म:24 घंटे में सारे शहर होंगे साफ, लोकल बॉडी मंत्री बोले अगस्त से सैलरी बढ़कर मिलेगी




पंजाब में नगर निगमों, नगर काउंसिलों व नगर पंचायतों में सफाई मुलाजिमों की हड़ताल खत्म हो गई है। अगले 24 घंटे में राज्य के सभी शहरों में साफ-सफाई पूरी तरह दुरुस्त हो जाएगी। सफाई मुलाजिमों ने यह वायदा सरकार से किया है। लोकल बॉडी मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यह दावा किया है। उन्होंने बताया कि वेतनमान में हुई वृद्धि 1 अगस्त से लागू हो गई है। इन फैसलों पर सहमति बनी है लोकल बॉडी मंत्री ने एक मिनट का वीडियो जारी कर कहा कि सीएम भगवंत मान की तरफ से सफाई सेवकों व सीवरमैनों के लिए बहुत बड़े फैसले लिए गए हैं। उनकी पे 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करना, तीन साल पूरे करने वाले मुलाजिमों को आउटसोर्स से इन-सोर्स करना और वर्ष 2021 में जो इन-सोर्स आए थे, उन्हें रेगुलर करना शामिल है। ओवरएज की शर्त भी खत्म कर दी गई है। वेतन वृद्धि का फैसला 1 अगस्त से लागू होगा। उन्होंने सफाई सेवकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अगले 24 घंटे में पूरे राज्य में साफ-सफाई पूरी हो जाएगी।
युद्व स्तर सफाई मुहिम शुरू करीब तीन सप्ताह तक चली हड़ताल के कारण पंजाब के शहरों और कस्बों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। वहीं, सीवरमैन भी हड़ताल पर होने से कई इलाकों में सीवर जाम हो गए और गंदे पानी की निकासी प्रभावित हुई। मानसून के दौरान इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया था। अब सरकार और सफाई कर्मचारी यूनियनों के बीच समझौता होने के बाद हड़ताल खत्म हो गई है। इसके बाद नगर निगमों ने जेसीबी मशीनों और सफाई कर्मचारियों की मदद से युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है, ताकि जल्द से जल्द शहरों की स्थिति सामान्य हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *