Headlines

सोशल मीडिया वीडियो पर रेस्टोरेंट संचालक ने दर्ज कराई शिकायत:वायरल भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग; एसपी ऑफिस पहुंचा संचालक




कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट को लेकर सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। रेस्टोरेंट संचालक ने वीडियो को भ्रामक बताते हुए विज्ञान नगर थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। रेस्टोरेंट मालिक जीशान ने बताया- उन्होंने 1 अगस्त को असली जायका रेस्टोरेंट की रिओपनिंग कर शुरुआत की थी। ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड खाने का विशेष ऑफर रखा था। इसी दौरान एक ग्राहक ने रेस्टोरेंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें खाने की गुणवत्ता खराब होने और अनलिमिटेड भोजन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया गया। जीशान ने कहा- संबंधित ग्राहक को ऑफर के अनुसार पूरा भोजन उपलब्ध कराया गया था। अतिरिक्त मांग करने पर दो बार और खाना भी परोसा गया। इसके बावजूद ग्राहक ने इंस्टाग्राम पर आदम हंटर नाम की आईडी से रेस्टोरेंट के खिलाफ दो से तीन वीडियो अपलोड कर दिए। इससे उनके प्रतिष्ठान की छवि और कारोबार प्रभावित हो रहा है। रेस्टोरेंट संचालक ने मामले की विज्ञान नगर थाने और एसपी ऑफिस में दी है। निष्पक्ष जांच कर भ्रामक और तथ्यहीन सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ लोग सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर व्यवसायों की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *