Udaipur ANTF Raid | Charbhujaji Temple Field Ganja Plants Seized


उदयपुर में ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की खेती पकड़ी है। टीम ने मौके से 340 हरे गांजे के पौधे बरामद किए। ANTF ने ये कार्रवाई चारभुजाजी मंदिर के पास की। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत

.

ANTF पुलिस महानिरीक्षक शरत कविराज ने बताया कि टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और बागोल गांव में चारभुजाजी मंदिर के पास पीछे खेत में पहुंची। वहां देखा तो भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधे लगे हुए थे। खेत पर टीम पहुंची तो वहां कोई भी नजर नहीं आया। पुलिस ने खेत के मालिक के संबंध में मौके पर हल्का पटवारी को बुलाया।

उदयपुर की ANTF (एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स) ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 340 हरे पौधे बरामद किए हैं।

उदयपुर की ANTF (एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स) ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 340 हरे पौधे बरामद किए हैं।

पौधों को उखाड़कर किया नष्ट

खेत के राजस्व रिकॉर्ड के बारे में जानकारी ली तो पता लगा कि ये खेत जमनी बाई पत्नी मूलचंद खटीक निवासी बागोल का है। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की तो पता लगा कि खेत जमनी बाई का ही है और वह काफी समय से गुजरात में रहती है।

ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद पौधों को उखाड़कर नष्ट किया। पुलिस अब खेती करने वाले की तलाश में जुटी है।

ANTF ने आमजन से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थ के बारे में वे टीम को सूचना दे सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *