Headlines

पेड़ से बंद सड़क बच्चों ने खोली, उपायुक्त ने किया सम्मान



पानीपत | मॉडल टाउन में एमकेके आर्य मॉडल स्कूल के बाहर सुबह एक बड़ा पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई, जिससे राहगीरों का आवागमन रुक गया। मौके पर मौजूद लोग और व्यवस्था स्थिति देखती रही, लेकिन पेड़ हटाने की पहल नहीं हुई। इसी बीच पर्यावरण जागरूकता से जुड़े दो भाई ओजस और नैतिक आगे आए। उन्होंने आसपास मौजूद बच्चों से मदद मांगी और सामूहिक प्रयास से पेड़ को सड़क से हटाकर रास्ता कुछ ही समय में बहाल कर दिया। ओजस और नैतिक ने बताया कि लोगों को भारी परेशानी हो रही थी, इसलिए उन्होंने तुरंत कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने दोनों को कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *