Headlines

कस्टमर केयर बनकर कॉल,क्रेडिट कार्ड KYC के नाम पर ठगी:व्हाट्सएप पर फाइल भेजकर डाउनलोड करवाई; पुलिस ने 1.11 लाख रुपए करवाए रिफंड




क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर का कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति को कॉल किया। कहा – केवाईसी अपडेट नहीं कराने पर उसका क्रेडिट कार्ड बंद हो जाएगा। इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर उसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कहा। पीड़ित के ऐसा करते ही ठगों ने उसके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 11 हजार 953 रुपए का ट्रांजेक्शन कर दिया। रकम कटने का मैसेज मिलते ही पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत तकनीकी जांच शुरू कर संबंधित कंपनियों से कॉर्डिनेट करते हुए ट्रांजेक्शन होल्ड कराया और पूरी राशि पीड़ित के क्रेडिट कार्ड में वापस रिफंड करवा दी। यह मामला चित्तौड़गढ़ साइबर थाना क्षेत्र का है। कस्टमर केयर बनकर कॉल एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया – पीड़ित के पास एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि KYC अपडेट नहीं होने पर कार्ड बंद हो सकता है। इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर उसे मोबाइल में इंस्टॉल करने के लिए कहा। पीड़ित ने भरोसा कर फाइल डाउनलोड कर ली। कुछ ही देर में उसके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 11 हजार 953 रुपए का ट्रांजेक्शन हो गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने होल्ड करवाया अमाउंट रकम कटने का पता चलते ही पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के सुपरविजन में साइबर थाना प्रभारी मनीष शर्मा और उनकी विशेषज्ञ टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में पता लगाया गया कि रकम किन मर्चेंट कंपनियों और खातों में गई है। इसके बाद संबंधित कंपनियों के नोडल अधिकारियों से तुरंत संपर्क कर ट्रांजेक्शन होल्ड कराया गया। लगातार तकनीकी विश्लेषण और समन्वय के बाद पूरी राशि पीड़ित के क्रेडिट कार्ड में वापस रिफंड करवा दी गई। पुलिस की अपील- अनजान APK फाइल डाउनलोड न करें पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में APK फाइल या कोई भी ऐप डाउनलोड न करें। कस्टमर केयर का नंबर हमेशा संबंधित बैंक या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही लें। बैंक खाता, एटीएम या क्रेडिट कार्ड का पिन, ओटीपी और CVV किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *