Headlines

चंडीगढ़ की स्टूडेंट से लुधियाना के होटल में रेप:बॉयफ्रेंड के दोस्त ने धोखे से बुलाया, अश्लील VIDEO बनाई; पीड़िता बोली- उसे भाई मानती थी




चंडीगढ़ की एक स्टूडेंट से उसके बॉयफ्रेंड के दोस्त ने लुधियाना के होटल में रेप कर दिया। आरोपी ने स्टूडेंट को कहा कि उसके बॉयफ्रेंड के दूसरे लड़कियों से अवैध संबंध हैं, जिन्हें मिलाने के बहाने उसे होटल बुलाया था। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और संबंध बनाकर उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। स्टूडेंट ने कहा कि वह रेप करने वाले को भाई मानती थी, जब रेप के बाद उसने पूछा कि ये क्या कर दिया तो उसने कहा कि बस हो गया। करीब 8 महीने से वह स्टूडेंट को ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके बाद स्टूडेंट ने बॉयफ्रेंड को पूरी बात बताई। स्टूडेंट ने अब हिम्मत जुटाई और चंडीगढ़ एसएसपी को इस मामले की शिकायत दी। चंडीगढ़ में स्टूडेंट की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर लुधियाना डिवीजन नंबर पांच में ट्रांसफर कर दी गई है। लुधियाना पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर स्टूडेंट का रेप करने की धाराओं के तहत मोगा के रहने वाले महक के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है। लुधियाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता की जुबानी वारदात की सिलसिलेवार कहानी जानिए… आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार थाना डिवीजन नंबर पांच के जांच अधिकारी बलविंदर सिंह का कहना है कि चंडीगढ़ से हमारे पर जीरो एफआईआर आई है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उनका कहना है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *