Headlines

चूरू में 28 MM से ज्यादा बारिश दर्ज:उमस से मिली राहत, निचले इलाकों में जलभराव से लोग परेशान




चूरू में मंगलवार सुबह जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह 8:30 बजे तक 28.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि, निचले इलाकों में जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 6 बजे आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। पौने 7 बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो लगभग 1 घंटे तक जारी रहा। बारिश के कारण शहर की सड़कें पानी से भर गईं। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। छोटे स्कूली बच्चों को छुट्टी दे दी गई।
इस बारिश से न केवल मौसम ठंडा हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली, बल्कि इसे किसानों की फसलों के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है। बारिश से फसलों को फायदा
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर स्थित है। मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, दिल्ली और लखनऊ से होकर गुजर रही है। विभाग ने बताया कि दक्षिणी राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियों में आज से कमी आने की संभावना है। 4 और 5 अगस्त को राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है, जबकि शेष अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी। 6 से 8 अगस्त के दौरान उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश में कमी आने का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *