Headlines

धौलपुर में देर रात से रुक-रुक कर बारिश:उमस से राहत, निचले इलाकों में जलभराव; खरीब की फसलों के लिए फायदेमंद




धौलपुर जिले में देर रात से मौसम का मिजाज बदल गया। रुक-रुक कर हो रही बारिश मंगलवार सुबह भी जारी रही, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखी गई। यह बारिश किसानों के लिए बेहद लाभदायक मानी जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह वर्षा खरीफ फसलों जैसे बाजरा, ज्वार, मूंग, उड़द और तिल के लिए फायदेमंद साबित होगी। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की वृद्धि बेहतर होने और सिंचाई की आवश्यकता कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से जलभराव की स्थिति में सतर्क रहने और जलमग्न रास्तों से अनावश्यक रूप से गुजरने से बचने की अपील की गई है। इस बारिश से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों में खरीफ सीजन की खेती को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। इससे जिले में कृषि गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *