Headlines

चाकू दिखाकर ऑटो चालक से लूट, 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार:राजनांदगांव में लालबाग पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल, नकदी और दस्तावेज लूटकर हुए थे फरार




राजनांदगांव की लालबाग पुलिस ने चाकू की नोक पर ऑटो चालक से लूटपाट करने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, एक्टिवा, लूटी गई नकदी, मोबाइल और दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:10 बजे पेण्ड्री स्थित मंदिर के पास दीवानपारा, बसंतपुर निवासी राजेंद्र कुमार साहू (51), जो स्कूली बच्चों को ऑटो से लाने-ले जाने का काम करते हैं, को चार युवकों ने घेर लिया। लाल रंग की एक्टिवा पर सवार आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनसे नकदी, मोबाइल फोन तथा जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपी दबोचे गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर लालबाग पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिगंबर साहू (29), अजय ठाकुर (19), सुजल साहू (27) और घनश्याम खरे उर्फ धनशु (19) के रूप में हुई है। पूछताछ में चारों ने लूट की वारदात करना स्वीकार कर लिया। हथियार, एक्टिवा और लूटा गया सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, एक्टिवा (CG-08-AH-8443), लूटी गई 500 रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। पहले भी जा चुके हैं जेल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 311 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *