![]()
मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के लसूड़ावन गांव में मंगलवार को जमीन के रास्ते के विवाद को लेकर एक पिता और उनके दो बेटों पर हमला किया गया। आरोप है कि गांव के छह लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में एक बेटे के पैर का ऑपरेशन करना पड़ा, जबकि दूसरे के सिर पर 20 टांके आए हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान श्यामलाल कुमावत (39), कमलेश कुमावत (25) और रामचंद्र कुमावत (60) के रूप में हुई है। ये तीनों पिता-पुत्र हैं। सीमांकन को लेकर विवाद चल रहा
पीड़ित श्यामलाल के अनुसार, विवाद उनकी निजी जमीन से निकलने वाले रास्ते और उसके सीमांकन को लेकर है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी उनकी जमीन से होकर निकलते हैं, जिस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सीमांकन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि जब तीनों पिता-पुत्र खेत के पास खड़े थे, तभी गांव के कारूलाल, गोपाल, अर्जुन, मुकेश, समरथ और ईश्वर लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर अफजलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। श्यामलाल को सिर में 20 टांके लगे
श्यामलाल और रामचंद्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। श्यामलाल के सिर पर 20 टांके आए हैं और उनके दोनों हाथों व चेहरे पर भी गंभीर चोटें हैं। कमलेश को गंभीर चोट लगने के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके पैर (घुटने) का ऑपरेशन किया गया। रामचंद्र के शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। अफजलपुर थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जमीन के रास्ते के विवाद में पिता-पुत्रों पर हमला:मंदसौर में लाठी-डंडों से मारपीट में तीन घायल; एक का ऑपरेशन, दूसरे को 20 टांके लगे
