![]()
विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में मंगलवार शाम सूरजपोल चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि संसद में सनातन संस्कृति, संत परंपरा और भारतीय आस्था के प्रति कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान विहिप के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने कहा कि संसद देश का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है और वहां भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और संत समाज के प्रति सम्मान बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित नेताओं के गलत व्यवहार से करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। संत सुरजनदास ने कहा कि भगवान श्रीराम, संत समाज और हिंदू आस्था का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अपनी आस्था और संतों के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट रहेगा। विहिप के प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि प्रदर्शन में बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, नगर अध्यक्ष आनंदस्वरूप गुप्ता, नगर संयोजक कैलाश कुमावत, सह संयोजक श्रवण भिलवाड़ा, प्रमोद गौड़, भेरूसिंह राजपुरोहित, परमेश्वर शर्मा, भीमराज चौधरी, पवन पांडे, श्रवण रावल, जगदीश सिंह, गौरव शर्मा, राजू देवासी, हीरसिंह राजपुरोहित, प्रवीण सोनी, गुलाब जांगिड़, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
संत बोले-संसद में सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं:पाली के सूरजपोल चौराहे पर सांसद राहुल गांधी और पप्पू यादव का पुतला फूंका
