Headlines

एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन:कैंसर से पीड़ित थे; 'लगान' और 'गजनी' समेत कई फिल्मों में काम किया था




फिल्म ‘लगान’ और ‘गजनी’ समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी अभिनेता यशपाल शर्मा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की। वहीं, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक्टर कैंसर से पीड़ित थे और बीमारी दोबारा लौट आई थी। पिछले एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। महाभारत में अश्वत्थामा का रोल निभाया था प्रदीप रावत ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के टीवी शो ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका से की थी। इसके बाद प्रदीप रावत ने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में उन्होंने ‘लगान’, ‘सरफरोश’, ‘गजनी’, ‘बैजू बावरा’, ‘आवारापन’ और ‘ग्रैंड मस्ती’ जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। वहीं, तेलुगु फिल्म ‘सई’ (Sye) से उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा और कई यादगार विलेन के किरदार निभाए। तमिल फिल्म ‘गजनी’ (2005) में उनके डबल रोल को काफी पसंद किया गया। बाद में उन्होंने इसी भूमिका को हिंदी रीमेक ‘गजनी’ में भी निभाया। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘पैरोडी’, मलयालम फिल्म ‘चाइना टाउन’, बंगाली फिल्म ‘हीरो 420’ और भोजपुरी फिल्म ‘क्रैक फाइटर’ में भी एक्टिंग की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *