Headlines

दिल्ली में टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं:सीएम रेखा गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों से की अपील, 3,300 से ज्यादा निक्षय मित्र जुड़े




मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित जनप्रतिनिधियों की सेंसेटाइजेशन वर्कशॉप में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीबी उन्मूलन अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।
जागरूकता प्रदर्शनी का किया अवलोकन
कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से टीबी जागरूकता पर आधारित वीडियो प्रदर्शित किया गया। दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने अभियान की उपलब्धियों, मौजूदा स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन से जुड़े विभिन्न जागरूकता स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ‘निक्षय मित्र’ अभियान के स्टॉल पर टीबी मरीजों को मिल रही पोषण सहायता, सामुदायिक सहयोग, पुनर्वास और डिजिटल माध्यम से सहायता की व्यवस्था की जानकारी ली।
निक्षय मित्र बनने की अपील
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में ‘निक्षय मित्र अभियान’ को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अब तक 3,300 से अधिक निक्षय मित्र टीबी मरीजों की मदद के लिए जुड़ चुके हैं। इनके सहयोग से मरीजों को 1.2 लाख से अधिक पोषण आहार (फूड बास्केट) वितरित किए जा चुके हैं। रेखा गुप्ता ने उद्योगों, व्यापारिक संगठनों, कॉरपोरेट संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, धार्मिक संस्थाओं और आम नागरिकों से भी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र मरीज को पोषण सहायता के साथ सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक सहयोग का भरोसा भी देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से दिल्ली टीबी उन्मूलन में देश के लिए आदर्श मॉडल बनेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *