लखनऊ- बलरामपुर अस्पताल की छत पर मिला शव:पांच-छह दिन पुराना होने की आशंका, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल




लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल की छत पर मंगलवार रात एक मंदित लावारिस व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव करीब पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। बदबू फैलने के बाद कर्मचारियों ने छत पर जाकर देखा तो उन्हें शव मिला। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। यह घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। बलरामपुर अस्पताल 750 बेड की क्षमता का अस्पताल है। इमरजेंसी में करीब 150 से अ​धिक बेड हैं। अस्पताल की इमरजेंसी के दूसरे तल पर लिफ्ट और और सीढ़ी से जाने का रास्ता है। करीब पांच से छह दिन पहले मानसिक मंदित दूसरे तल पर चला गया। इस दौरान वहां पर मरीज की मौत हो गई। इमरजेंसी के दूसरे तल पर कर्मचारियों की आवाजाही भी नहीं होती है। पहले तल पर मरीज भर्ती होते हैं। CCTV फुटेज किए जा रहे चेक शव से बदबू उठने पर कर्मचारियों ने छत पर जाकर तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अस्पताल निदेशक डॉ. विवेक के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी सैन्यकमियों की है। किस दशा में वह दूसरे तल पर पहुंचा है इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में लापरवाही मिलने पर संबं​धित स्टाफ व गार्ड के ​खिलाफ कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *